फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Communicable disease control campaign will start from tomorrow

Etah News: कल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 03 Oct 2025 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Oct 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign will start from tomorrow
एटा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 5 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयाेजित की गई।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि 5 से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करना होगा।
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, साफ पानी, कचरा प्रबंधन, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं दवा छिड़काव को गंभीरता से अमल में लाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी। प्रत्येक घर में जलजमाव की स्थिति की जांच की जाएगी और परिवारों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, सीएमएस डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर सतीश कुमार, श्वेता सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed