{"_id":"66afc3a62f448b348e0255cb","slug":"common-man-troubled-by-rising-prices-of-vegetables-etah-news-c-163-1-sagr1016-120839-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सब्जियों की महंगाई से आम आदमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सब्जियों की महंगाई से आम आदमी परेशान
Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र में बारिश के चलते सब्जियों पर महंगाई की मार है। इससे आम आदमी सबसे अधिक परेशान है। उसकी थाली में हरी सब्जियां सिमटती जा रही हैं।
सबसे अधिक असर आलू महंगा होने से पड़ रहा है। कुछ दिन पहले तक जो आलू 20 से 25 रुपये किलो मिल रहा था, अब 30 से 35 हो गया है। लगभग सभी सब्जियों में आलू की जरूरत रहती है। ऐसे में आलू की महंगाई लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। इसके अलावा टमाटम 50-60, प्याज 50, हरा धनिया 120, गोभी 60, बैगन 40, तोरई 40 रुपये किलो मिल रही है। अन्य सब्जियों पर भी महंगाई है। 40 रुपये प्रति किलो से कम कोई सब्जी नहीं है। गरीब तबके के लोगों के लिए सब्जी खाना आसान नहीं रहा है। सब्जी विक्रेता असलम खां ने बताया कि बारिश के कारण हरी सब्जियों की आवक मंडी में कम हो रही है। इस वजह से दाम बढ़े हुए हैं।