{"_id":"64f21c984a189be528082bb4","slug":"committed-suicide-due-to-tension-with-wife-etah-news-c-163-1-sagr1017-4655-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी से विवाद के कारण तनाव में रहने पर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी से विवाद के कारण तनाव में रहने पर की आत्महत्या
Fri, 01 Sep 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के चलते तनाव में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव भागपुर निवासी किशनवीर सिंह (28) ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पिता ताराचंद का कहना कि बेटा हरियाणा में ट्रक चलाता था। यहां से 28 अगस्त को ही आया था और बृहस्पतिवार की देर शाम को बिना खाना खाए अचानक कहीं चला गया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो अपने ही खेत की मेड़ पर खड़े आम के पेड़ की डाली पर पुरानी धोती से फंदा लगा उसका शव लटका मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। गृह कलह में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
वहीं ससुर भोजराज सिंह निवासी गुड़ियाई थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने बताया कि बेटी कैला देवी उर्फ कैलाशी की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं, लेकिन करीब 7 साल पहले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया था। इसका मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में समझौता हो गया था। मारपीट का एक मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है, इसकी तारीखें चल रही हैं। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि युवक फंदे पर लटका मिला है। परिजन गृह कलह में आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुत्र के पैर का नहीं कराया था प्लास्टर
युवक के ससुर भोजराज ने बताया कि बड़ा धेवता राजेश 10 वर्ष का है। करीब एक सप्ताह पहले छत से गिरकर पैर टूट गया था। इसका प्लास्टर नहीं कराया गया। बेटी ने प्लास्टर कराने के लिए कहा तो काफी बुरा-भला कहा था। यह भी एक वजह हो सकती है।