{"_id":"6904d1a05781afaa7b054966","slug":"commitment-to-unity-and-integrity-expressed-in-run-for-unity-etah-news-c-163-1-sagr1016-141283-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रन फॉर यूनिटी में एकता-अखंडता की जताई प्रतिबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रन फॉर यूनिटी में एकता-अखंडता की जताई प्रतिबद्धता
विज्ञापन
शहर में रन फॉर यूनिटी में शामिल एसएसपी श्याम नारायण सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी। संवाद
एटा। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। रन फॉर यूनिटी में पूरा शहर उत्साह के साथ दौड़ पड़ा।
शहीद पार्क में इसका शुभारंभ विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, स्काउट्स एंड गाइड्स आदि शामिल रहे। रैली का समापन पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता की आधारशिला सरदार पटेल ने रखी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
हलवा पूड़ी खाकर बच्चों ने कहा कि रोज मनाई जाए जयंती
एटा। विकासखंड मारहरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दतेई में शुक्रवार को विद्यालय को शिक्षकों ने सजाया। विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में जानकारी दी। मिड डे मील में हलवा, पूड़ी और खीर खिलाई गई। बच्चों ने इसका आनंद लेते हुए कहा कि रोजाना इसी तरह महापुरुषों की जयंती मनाई जाए। सकीट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरतोली में निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण, नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी के तहत बच्चों ने गांव में रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन, ग्राम प्रधान प्रदीप उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
सपा ने भी मनाई जयंती
एटा। सपा ने कैंप कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष परवेज जबैरी, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार सिंह यादव ने दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जसवीर सिंह संदीप यादव, राहुल शर्मा, धीरेंद्र सिंह, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। संवाद