फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   commissioner shout to see mismanagment in dist hospital and lohiya village

अव्यवस्थाओं को देख बिफरे मंडलायुक्त

Mon, 25 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 25 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त अलीगढ़ चंद्रकांत ने सोमवार को जिला अस्पताल, ब्लाक, डीपीआरओ कार्यालय तथा निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्थाओं को लेकर मंडलायुक्त ने कड़ी नराजगी जताई। संयुक्त चिकित्सालय में पैथलॉजी लैब एवं डीपीआरओ ऑफिस के दुकानों में संचालित होने पर उन्होंने नराजगी व्यक्त की। व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। ब्लाक कासगंज व डीपीआरओ कार्यालय तथा सोरों रोड स्थित ग्राम मामों व भिटौना पर 25 करोड़ 64 लाख की लागत से बन रहे 100 शैया के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन



मंडलायुक्त जनपद भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम अशोक नगर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए मरीजों से पूछताछ की। ओपीडी, दवाओं का वितरण, औषधि कक्ष, महिला पुरूष वार्ड, पैथोलोजी लैब व रजिस्टरों को चैक किया। भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का मैन्यू, जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने ब्लाक कासगंज व डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों व रजिस्टरों को बारीकी से चैक करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। ग्रांट रजिस्टर, लंबित प्रकरण, लोहिया ग्रामों व अन्य ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों, स्वच्छ शौचालयों, हैंडपम्प और नलकूप रिबोर, शिकायतों का निस्तारण, बैठक रजिस्टर आदि के बारे में पूछताछ की। इस अवसर पर डीएम जेपी त्रिवेदी, सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा, सीएमओ, निर्माण एजेंसी के अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त अलीगढ़ मंडल चंद्रकांत सोमवार को ब्लाक अमांपुर के वर्ष 2014-15 के लिए चयनित लोहिया ग्राम बहटा का गहन निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ डीएम जेपी त्रिवेदी ने पैदल घूमकर सीसी रोड, लोहिया आवासों, स्वच्छ शौचालयों को मौके पर देखा। उन्होंने सीसी रोड की गुणवत्ता में सुधार लाने, स्वच्छ शौचालय मानक के अनुसार बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घरों पर जाकर पेंशन लाभार्थियों की पात्रता की जांच करते हुए कहा कि लाभार्थी अपात्र पाए जाने पर सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान से धन की वसूली कराई जाएगी। कहा, इंदिरा, लोहिया आवासों में स्वच्छ शौचालय बनवाए जाएं। मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर पेंशन वितरण, विद्युतीकरण, राशन वितरण, हैंडपंप, कौशल विकास मिशन, मृदा परीक्षण, केसीसी वितरण, बच्चों के टीकाकरण, एएनएम, पशु टीकाकरण, वारिसान के नाम दर्ज होने, जॉबकार्ड तथा वोटर लिस्टों को आधार कार्ड से लिंक करने के बारे में ग्रामवासियों से पूछताछ की।       उन्होंने कहा कि गांव में बिजली के पोल लगवाएं। इच्छुक लोगों के जॉबकार्ड या केसीसी बनवा दें। नि:शुल्क एम्बूलेंस, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं, का लाभ उठाएं। गांव में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा कृषि विभाग द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। 

कागजों में न करें कार्य, जमीनी स्तर पर पहुंचे योजनाओं का लाभ
आयुक्त अलीगढ़ मंडल चंद्रकांत ने कहा कि अधिकारी नए चयनित लोहिया ग्रामों में खुद जाकर देखकर कार्य योजना तैयार करें। कागजों में योजनाओं को न गिनाएं। जमीनी स्तर पर प्रत्येक पात्र तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। एसडीएम, बीडीओ भी लोहिया ग्रामों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कौशल विकास द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को मौके पर चेक करें। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत मासिक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी ने आश्वासन दिया कि निर्देशों का पालन कराया जाएगा। सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जाएंगे। बैठक में एडीएम बीएम मिश्र, सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा, सीएमओ, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, आरईएस, विद्युत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed