Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cold weather disrupts life, fog adds to difficulties

Etah News: सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cold weather disrupts life, fog adds to difficulties
सुबह के समय जैथरा में एटा रोड पर छाया हुआ कोहरा। संवाद
एटा। जनवरी माह के पहले सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार को भी दिन भर कोहरा छाया रहा। ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर में धूप झलक दिखाकर गायब हो गई। अगले दो दिन भी कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंगलवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। दिन में हल्का तो रात और सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिला। इसकी वजह से सामान्य जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। बच्चे और बुजुर्ग सर्दी की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल सके। सुबह-शाम और रात के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सर्दी व कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा और सरसों में माऊ लगने की आशंका है। ऐसे में आलू की फसल की हल्की सिंचाई कर दें। अन्य फसलों के लिए कोहरा व सर्दी फायदेमंद है। बताया कि अगले 2 दिन तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव बने सहारा, कोहरे में रास्ता भटके लोग
जैथरा। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को घने कोहरे और धूप न निकलने से जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण कई लोग रास्ता भी भटक गए। दिल्ली से बस द्वारा जैथरा पहुंचे जखा निवासी अमरपाल सिंह यादव व उनके साथी कस्बे में अपने गांव का रास्ता न दिखने से आगे निकल गए और ठिठुरते हुए काफी देर बाद घर पहुंचे।

शाम होते ही फिर छाई कोहरे की चादर

मिरहची। कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मंगलवार को सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में मौसम कुछ साफ हुआ। शाम 5 बजते ही फिर कोहरे की चादर छा गई। सड़क पर दृश्यता 20 मीटर तक रह गई। सर्दी और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। संवाद

अलाव बढ़ाने की मांग कर रहे लोग
निधौली कलां। कस्बे में नगर पंचायत ने दस स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसे नाकाफी बताते हुए 11 और स्थानों पर अलाव जलाने की मांग लोग कर रहे हैं। कई दिनों से धूप न निकलने के कारण बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोग सबसे अधिक परेशान हैं। संवाद

सुबह के समय जैथरा में एटा रोड पर छाया हुआ कोहरा। संवाद

सुबह के समय जैथरा में एटा रोड पर छाया हुआ कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed