फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CMO staff accommodation MPWs besieged by

एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने किया सीएमओ आवास का घेराव

Fri, 24 Apr 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 24 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
CMO staff accommodation MPWs besieged by
उत्तर प्रदेशीय एमपीडब्ल्यू एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को एमपीडब्ल्यू
विज्ञापन
कर्मचारी छह माह से वेतन न मिलने पर भड़क गए। पहले कलक्ट्रेट पर एएसडीएम संदीप गुप्ता को ज्ञापन सौंपा, बाद में सीएमओ आवास का घेराव कर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा। सूचना लगते ही एसडीएम, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस पहुंच गई और जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।



एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को स्थायी पद पर समायोजित करने और छह माह का वेतन दिलाए जाने के लिए कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट से सीएमओ आवास तक जमकर हंगामा काटा। एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपने के कर्मचारी सीएमओ का घेराव करने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन सीएमओ के बाहर न निकलने पर उन्होंने आवास के गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। हंगामा की सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी बात सीएमओ से कराई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने बताया कि एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संविदा पर नियुक्त हुए थे, जिन्होंने छह माह काम किया, लेकिन आज तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि वेतन के बारे में सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि जब बजट आएगा, तब कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा।
इस मौके पर प्रतीक पांडेय, अंखड प्रताप सिंह, आशीष कुमार सिंह, अखलेश यादव, मो. सलमान, चरन सिंह, अमित कुमार, शिवम प्रताप, हरेंद्र, सत्यवीर सिंह, सतेंद्र यादव, सुधीर कुमार, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।


यह हैं प्रमुख मांगें
- एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को पिछले छह माह का वेतन दिया जाए।
- 31 मार्च को रोकी गई संविदा दोबारा से चालू की जाए।
- पीएमडब्ल्यू कर्मचारियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाए।
- कर्मचारियों का स्थायी पदों पर समायोजन किया जाए।
 

एमपीडब्ल्यू की पोस्ट ही खत्म हो गई है। कोर्ट में इनका मामला चल रहा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह माना जाएगा। वेतन की जो बात है उसे दिखवाया जा रहा है।
-डा. आरसी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed