फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CMO gave notice to ten nursing home operators for not informing about delivery In Etah

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग: प्रसव कराने की सूचना नहीं देने पर कार्रवाई, 10 नर्सिंग होम संचालकों को थमाई नोटिस

Tue, 08 Aug 2023 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

एटा में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही पर एक्शन का मन बना लिया है। सीएमओ ने प्रसव कराने की सूचना नहीं देने पर 10 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस थमाई। आगे भी लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
CMO gave notice to ten nursing home operators for not informing about delivery In Etah
notice - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों में संस्थागत प्रसव बढ़ें, इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों सहित प्रशासन की निगाहें हैं। इसके बाद भी बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। सीएमओ द्वारा निजी नर्सिंग होम संचालकों से प्रसव की सूचना ली जाने लगी। शहर में संचालित 10 नर्सिंग होम संचालकों ने सूचना नहीं दी। अब सीएमओ द्वारा नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सरकार द्वारा संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चल रहीं हैं। आशाओं के माध्यम से गर्भवती का टीकाकरण हो जाता है, लेकिन प्रसव के समय परिजन उन्हें नर्सिंग होम में ले जाते हैं। इस पर डीएम की नजर है। स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव पर जोर देने की बात हर बार ही कही जाती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने नर्सिंग होम संचालकों से प्रसव की सूचना मांगी। ताकि स्थित साफ हो सके कि किस नर्सिंग होम में कितने प्रसव हो रहे हैं। जिले में संचालित 27 नर्सिंग होम द्वारा बीते माह स्वास्थ्य विभाग को प्रसव की सूचना दी गई। 10 नर्सिंग होम संचालकों ने सूचना नहीं दी। इस पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः- सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला: बोलीं- मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील...सरकार का रवैया उतना ही संवेदनहीन

आशाओं की भी हो रही निगरानी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी आशाओं की निगरानी की जा रही है, जिन क्षेत्रों में प्रसव का आंकड़ा कम है। गर्भवती का टीकाकरण तो हो रहा है, लेकिन प्रसव संस्थागत नहीं हो रहे हैं। ऐसी आशाओं की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि नर्सिंग होम संचालकों को प्रसव की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। बीते माह 27 नर्सिंग होम संचालकों ने सूचना दी। 10 नर्सिंग होम संचालकों ने सूचना नहीं दी। इस पर उनको नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed