फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clouds prevailed throughout the day, cold winds disrupted normal life

Etah News: दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 01 Feb 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, cold winds disrupted normal life
आलू के खेतों में छाया कोहरा। संवाद
एटा/निधौलीकलां/जैथरा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी लेकिन शाम होते ही घना कोहरा फिर से छा गया। तापमान में गिरावट के साथ शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

सुबह घने कोहरा के कारण दृश्यता कम रही। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। अधिकांश जगह वाहनों की रफ्तार 20–30 किमी प्रति रही। कई स्थानों पर लोग दुर्घटना से बचने के लिए सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर कोहरा कम होने का इंतजार करते रहे। हाईवे पर ट्रकों व बसों की लंबी कतारें लग गईं। कोहरे की वजह से बस संचालन भी प्रभावित हुआ। दिन में भी बादलों का डेरा रहा। ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। ऐसे में लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। दुकानें देर से खुलीं और लोग अलाव तापते नजर आए। जैथरा निवासी प्रेमकिशोर पांडेय ने कहा अधिक सर्दी होने पर सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को हो रही है। बारिश के बाद से सुबह टहलने वाले लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार कोहरे व देर तक जमी रहने वाली नमी ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह के अनुसार ऐसे मौसम में अर्ली ब्लाइट और लेट ब्लाइट यानी झुलसा रोग का खतरा बढ़ जाता है। किसान रमेश, राजेश, लालता प्रसाद और विपिन ने बताया कि सुबह के समय खेतों में आलू के पौधों की पत्तियों पर पीलापन दिख रहा है जो रोग फैलने का संकेत है। किसानों ने उम्मीद जताई कि कृषि विभाग समय रहते निरीक्षण कर उचित दवा व तकनीकी सलाह उपलब्ध कराए ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed