फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   clerk and driver fighted in the police station

कोतवाली में मुंशी और चालक भिड़े, दोनों घायल

Fri, 16 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली नगर में बुधवार देर रात शराब के नशे में मुंशी चालक से भिड़ गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें वे घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर रात को ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने मुंशी को निलंबित कर दिया है, जबकि चालक को दूसरे थाने भेज दिया है। सीओ सिटी करन सिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मुंशी शराब के नशे में पाया गया।
विज्ञापन



अलीगंज थाना दादौं के गांव रामनगर निवासी मुंशी जयप्रकाश (28) व चालक उजीर सिंह (58) निवासी मोहल्ला मझुआ थाना जसराना जिला फीरोजाबाद कोतवाली नगर में तैनात थे। बताते हैं कि बुधवार रात लगभग 10.30 बजे नशे में मुंशी ने चालक की पिटाई कर दी, वहीं चालक ने भी मुंशी के थप्पड़ मार दिए। झगड़ा होता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों का बीच-बचाव कराया। घायल होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी करन सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन



 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंशी जयप्रकाश को निलंबित कर दिया। चालक उजीर सिंह को थाना जसरथपुर में भेज दिया है। बताते हैं कि झगड़े की एक वजह रुपये का लेनदेन भी रहा है। बता दें कि दो-तीन दिन पहले ही शराब के नशे में थानाध्यक्ष सकरौली ने दरोगा के साथ अभद्रता कर दी थी, शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed