{"_id":"66da1d2c7f9bc6cec70390d4","slug":"class-11-student-and-health-worker-found-dengue-infected-etah-news-c-163-1-sagr1017-122345-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कक्षा 11 की छात्रा व स्वास्थ्यकर्मी मिले डेंगू संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कक्षा 11 की छात्रा व स्वास्थ्यकर्मी मिले डेंगू संक्रमित
Fri, 06 Sep 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
एटा। बुखार से परेशान एक छात्रा और स्वास्थ्यकर्मी जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को ओपीडी में 2000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को कक्षा 11 की छात्रा रूबी को पिता रामदास दवा दिलाने के लिए लाए। छात्रा को 5 दिनों से बुखार आ रहा था। ओपीडी में छात्रा को चिकित्सकों ने देखा और लक्षण महसूस होने पर डेंगू जांच कराई। जांच में पॉजिटिव आने पर दोपहर में भर्ती करके छात्रा का इलाज शुरू कर दिया गया। पिता ने बताया कि बेटी गांव में स्थित विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। बुखार आने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया लेकिन आराम नहीं मिला। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डेंगू बताया गया और भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज में ही तैनात सफाईकर्मी माया देवी कई दिनों से बुखार से परेशान थीं। चिकित्सकों ने जांच कराई तो डेंगू निकलने पर वार्ड में भर्ती कराया है। जबकि वार्ड में दो मरीज पहले से भर्ती हैं।
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 2000 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। पहले पंजीकरण कराया और ओपीडी में चिकित्सकों से उपचार कराया। इनमें से 300 मरीजों की सीबीसी जांच कराई गई और 100 से अधिक मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व अन्य जांचें हुईं। सामान्य वार्ड में 36 मरीज भर्ती हैं और 22 बच्चों का भी भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में दिखीं अव्यवस्थाएं
डेंगू वार्ड में अव्यवस्थाएं नजर आ रहीं हैं। यहां मरीजों के लिए वार्ड में बेड पर मच्छरदानी लगाई गईं, लेकिन मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। कुछ मच्छरदानी गिरी पड़ी हैं तो कुछ गायब हैं। बृहस्पतिवार को छात्रा और महिला सफाईकर्मी को भी बिना मच्छरदानी के ही बेड पर लिटाया गया। जबकि एक मच्छरदानी जमीन पर पड़ी दिखाई दी।