फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clashed with the school bus pick-up , woman's

स्कूल बस पिकअप से भिड़ी, महिला की मौत

Wed, 10 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 10 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Clashed with the school bus pick-up , woman's
गांव रजपुरा के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्कूली बस ने सत्संगियों से भरी मैक्स पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप सवार महिला नन्नी देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग व बच्चे घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन





रोमल चिल्ड्रन स्कूल अमरोली रोड अलीगंज की स्कूली बस का चालक मंगलवार सुबह बच्चों को लेने सराय अगहत रोड पर जा रहा था। गांव कुढ़ानाबर से 10 बच्चों को बस मेें बैठाने के बाद सराय अगहत की तरफ बस लेकर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना नयागांव के गांव रजपुरा के पास पहुंचते ही स्कूली बस ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




पिकअप सवार महिला नन्ही देवी (50) पत्नी करेक्टर सिंह निवासी मिघौली थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सत्संगी घायल हो गए। गंभीर घायल बबली पत्नी अवनेंद्र निवासी मिघौली, रामदुलारी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कू ली बस भी टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई। जिससे उसमें सवार छात्र सुधांशु, रिषभ, अंजू, रुचि, अमोल, रागनी, नीलेश निवासी गांव कुढ़ानाबर मामूली रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बच्चों को अपने साथ ले गए। पुलिस स्कूल बस को थाने लेकर आई। बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। बताते हैं कि कस्बा पटियाली में साकार विश्व हरि का सत्संग था उसमें भाग लेने जा रहे थे।


दहशत में आ गए थे बच्चे
 घटना के बाद बस में सवार स्कूली बच्चे काफी दहशत में आ गए थे। घटना के तुरंत बाद ही चालक भी बस छोड़कर भाग गया था। इस दौरान बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। चीख-पुकार भी मचा रहे थे। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed