फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   civic

रास्ता बंद होने से ग्रामीण निर्माणाधीन हाईवे पर धरने पर बैठे

Mon, 21 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic
बाईपास पर धरने पर बैठे ग्रामीण ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अलीगढ़ से मैनपुरी तक बन रहे नेशनल हाईवे- 91 के कारण आधा दर्जन ग्रामों के लिए जाने का रास्ता बंद हो गया। इसके विरोध में सोमवार को गांव दूल्हापुर के समीप निर्माणाधीन बाईपास पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अबुल कलाम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

ग्राम छितौनी और दूल्हापुर के समीप से निर्माणाधीन एनएच 91 गुजर रहा है। यहां हाईवे के साथ ही ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते ग्राम छितौनी, दूल्हापुर, विरामपुर और सिरांव सहित अन्य कई गांवों में आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास तो दिया गया है पर गांव तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। इसके विरोध में गांव दूल्हापुर के ग्रामीण सोमवार को निर्माणाधीन हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि ग्राम के किसानों की हाईवे निर्माण में जमीन अधिग्रहीत की गई थी लेकिन आवागमन के लिए रास्ता नहीं दिया गया। ऐसे में ग्रामीण कैसे अपनी फसल और अन्य कार्यों के लिए वाहनों को ले जा पाएंगे? जानकारी पर एसडीएम सदर अबुल कलाम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और किसानों को आश्वस्त किया कि डीएम से वार्ता कर दो दिन में समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ।
----------------------
हाईवे के दोनों ओर बनाई जाए सर्विस रोड
ग्रामीणों की मांग है कि हाईवे के दोनों ओर गांवों तक आने-जाने के लिए पक्की सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। हालांकि प्रशासन कच्चा रास्ता देने की बात कह रहा है।

----------------------
यह लोग रहे मौजूद
गंगा सहाय लोधी, भगवान स्वरूप प्रजापति, अनिल सोलंकी, रवेंद्रलोधी, राकेश चंद, बुद्घपाल, रामगोपाल, लालाराम वर्मा, नरायन सिंह, दाताराम, प्रेम सिंह, राजकुमार, मोतीराम, महेंद्र सिंह, रामा देवी, रामदास, लड़ैते सिंह, लाल सिंह, उमेश चंद, नीरज कुमार, गोकुल सिंह, भोजराज सिंह, भीमसेन, राम खिलाड़ी, ग्या प्रसाद और अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
---------------------
ग्रामीणों की जमीन हाईवे निर्माण के लिए ली गई है तो उन्हें गांव में आने-जाने के लिए रास्ता दिया जाना चाहिए।
गंगा प्रसाद वर्मा, निवासी दूल्हापुर
---------------------
प्रशासन कच्चा रास्ता देना चाहता है लेकिन ग्रामीण पक्की सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं। सड़क बनाकर दी जाए।
मोतीराम निवासी छितौनी
----------------------
गांवों को रास्ता दिए जाने की समस्या से डीएम को अवगत कराया जाएगा। उनके माध्यम से दो दिन में रास्ते की समस्या का समाधन करवाया जाएगा।
अबुल कलाम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed