फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   civic

एटा: ठंडी सड़क होने लगी आक्रोश से गरम, नारेबाजी, प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
civic
पीपल अड्डा पर उखड़ा पड़ा मार्ग और उड़ती धूल से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : ETAH
एटा। जिला ही नहीं, शहर भी खस्ताहालत सड़कों का दंश झेल रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद सड़कों को गड्ढा मुक्त करना तो दूर जर्जर सड़कों की ओर अधिकारी जाना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इससे राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और नारेबाजी को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यूं तो शहर की सभी सड़कें खस्ताहाल हैं, लेकिन यहां की मुख्य ठंडी सड़क की हालात सबसे ज्यादा खराब है। जीटी रोड से पटियाली गेट चौराहा होते हुए सहावर और गंजडुंडवारारा तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल है। इसमें गड्ढे हो गए हैं और उखड़ी गिट्टियां वाहनों को नुकसान पहुंचा रही हैं। गड्ढों में भरा पानी राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

पटियाली गेट से जीटी रोड तक के लिए रोडवेज की बस, ट्रक, मेटाडोर, मैजिक आदि वाहन इसी रास्ते गुजरते हैं। गड्ढों में वाहन फंसने और भारी वाहनों के कारण अक्सर इस रोड पर जाम लग जाता है। हालात यह हैं कि भीड़ भरे बाजार में टूटी सड़कों से जब भारी वाहन गुजरते हैं तो लोगों में हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर का काम पूरा, सड़क अधूरी
प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जब-जब शहर की टूटी सड़कों को लेकर वार्ता होती है, एक ही जवाब मिलता है कि सीवर लाइन का काम चल रहा है। ठंडी सड़क पर सीवर लाइन डलने का काम पूरा हो चुका है, कई माह बाद भी जल निगम और नगर निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों में इससे आक्रोश है कि जब सीवर का काम पूरा हो गया तो सड़क बनाई जानी चाहिए।

लोगों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय लोगों ने टूटी सड़क को लेकर गुरुवार सुबह ठंडी सड़क पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की और अधिकारियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क ठीक नहीं कराई तो वह धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। भाजयुमो मीडिया प्रभारी जितिन शाक्य, पोक पाल सिंह, दुष्यंत गुप्ता, रिंकू, नीलेंद्र राजपूत, हिमांशु गुप्ता, अमित कश्यप आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed