{"_id":"7d14065ee38f682c9eaad8a8aa7d461d","slug":"city-street-light-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्ट्रीट लाइट खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्ट्रीट लाइट खराब
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जीटी रोड और कॉलोनियों में लगी आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइन खराब हो गई हैं। जिससे वाहन स्वामियों के साथ नगरवासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। सर्दियों की दस्तक शुरू हो गई है कोहरा भी छाने लगा है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने पालिका की अव्यवस्था पर रोष जताया।
जीटी रोड स्थित शहर के अन्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं। लेकिन इनके खराब होने से जीटी रोड पर रात में वाहन चलाना चालकों के लिए मुश्किल हो रही है। जीटी रोड पर अरुणा नगर गेट से अलीगंज तिराहे तक पालिका की आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हैं। जीटी रोड स्थित दवा विक्रेता टीटू शाक्य का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के खराब होने से जीटी रोड पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। दुकानदार भी सर्दी में जल्द दुकान बंद कर देते हैं। ऐसे में जीटी रोड पर आपराधिक वारदातें होने का भी डर रहता है। सुनहरी नगर निवासी गोविंद माधव सिंह और लालपुर निवासी अखिलेश का कहना है कि उनके मोहल्ले की भी लाइट खराब है।