फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   city coverd by layer of fog

कोहरे की घनी चादर में लिपटा शहर

Sun, 28 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
city coverd by layer of fog
 एक दिन पहले अच्छा रहा मौसम रविवार को फिर खराब हो गया। सुबह से ही कोहरे की घनी चादर में शहर लिपटा नजर आया। बर्फीली हवाओं के चलते ठंड और बढ़ गई। तापमान भी लुढ़ककर पांच डिग्री पर पहुंच गया। दिन में लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। जबकि फॉग लाइट नजर नहीं आई। सर्दी के चलते बाजार भी देरी से खुले। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के सहारे बैठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को मौसम अच्छा रहा। दिनभर धूप खिली। इससे तापमान भी बढ़ गया। लोगाें को भी कुछ राहत मिली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रविवार को फिर से मौसम बिगड़ा नजर आया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों ओर कोहरे की घनी चादर छाई हुई थी। हाथ से हाथ नहीं दिखाई दे रहा था। गलन भरी सर्दी के चलते लोग भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन




 पशु पक्षी भी परेशान हैं। ठंड के चलते सुबह 11 बजे तक पूरी तरह से बाजार भी खुल नहीं पाया। रविवार होने के चलते लोगों ने घरों में ही कैद रहना मुनासिब समझा। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। हालांकि दोपहर को सूर्यनारायण दिखाई दिए, लेकिन जल्द ही दुबक गए। इसके चलते लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। गरीब बेसहाराओं का बुरा हाल है। केवल अलाव ही ठंड से बचने का उनके लिए सहारा बने हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह से जलते नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ सर्दी के चलते गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed