फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   christmas

क्रिसमस को लेकर सज गया गिफ्ट का बाजार

Mon, 21 Dec 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
christmas
क्रिसमस को लेकर गिफ्ट गैलरी से गिफ्ट खरीदते ग्राहक ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस 25 दिसंबर के लिए तैयारी तेज हो गई हैं। चर्चों में रंगाई पुताई के साथ ही सजावट का काम शुरू हो है। वहीं बाजार में भी क्रिसमस और नववर्ष के लिए गिफ्ट का बाजार पूरी तरह सज गया है। महंगाई और भीड़ के चलते लोग अभी से खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस और नववर्ष पर ईसाई समाज के साथ ही नवयुवकों में गिफ्ट का चलन बढ़ता जा रहा है। इन दिनों में किशोर-किशोरियां अपने दोस्तों को गिफ्ट देते हैं, वहीं घर परिवार के बुजुर्ग बच्चों के लिए तोहफा लाते हैं। वहीं सेंटा क्लॉज भी इस दिन बच्चों को बिस्कुट, टॉफियां सहित खिलौने बांटते हैं। इसे लेकर बाजार में रौनक है।
विज्ञापन

----------------
क्रिसमस ट्री की सबसे ज्यादा मांग
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सबसे ज्यादा बाजार में क्रिसमस ट्री की मांग है। बाजार में यह पचास रुपये से लेकर 250 रुपये तक मौजूद हैं। हालांकि इन्हें सजाने के लिए आर्टीफिशयल फल और लाइटिंग के अलग से दाम हैं। सजावट के बाद यही ट्री सौ से तीन सौ रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
क्रिसमस के त्योहार को लेकर गिफ्ट आइटम का स्टॉक कर लिया गया है। अभी उतनी खरीदारी नहीं है, त्योहार नजदीक आने पर बिक्री बढ़ेगी।
प्रशांत गुप्ता, गिफ्ट गैलरी
----------------
बाजार में क्रिसमस ट्री की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है, वहीं इसे विभिन्न तरह के आइटमों से सजाया जाता है। इस साल अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
वैभव जैन, गिफ्ट गैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed