फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chips-papad business will be worth 50 lakh rupees on Holi

होली पर 50 लाख रुपये का होगा चिप्स-पापड़ का कारोबार

Fri, 11 Mar 2022 06:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Chips-papad business will be worth 50 lakh rupees on Holi
घंटाघर बाजार में चिप्स पापड़ की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/सकीट। होली पर्व को अब महज पांच दिन ही बचे हैं। इसे लेकर बाजार पर होली का रंग चढ़ गया है। चिप्स-पापड़ की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो चुकी है। वहीं घरों में भी नमकीन, चिप्स व पापड़ बनाए जा रहे हैं। शहर के बाजार में इस होली पर चिप्स-पापड़ का करीब 50 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद व्यापारियों को है। शहर के सब्जी मंडी, घंटाघर, हाथी गेट, मैनगंज आदि स्थानों पर चिप्स, पापड़, कचरी की दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं।
विज्ञापन

खरीदार भी होली के पर्व पर अंतिम दिनों की भीड़भाड़ से बचने के लिए अभी से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में चिप्स, पापड़ और कचरी के नए-नए आइटम लोगों को खूब लुभा रहे हैं। बनारसी आलू पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ समेत साबूदाना के बने उत्पादों को लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। चिप्स-पापड़ पर इस बार 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन

खूब बिक रहे साबूदाना के लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के चिप्स
बाजार में इस बार साबूदाना के तीन स्वाद में चिप्स आए हैं जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। साबूदाना से बने लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के चिप्स ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। ये चिप्स 200 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में महिलाएं चिप्स पापड़ बनाने में जुटीं
होली का त्योहार निकट आते ही चिप्स पापड़ की घर-घर तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है। लोग रंग-बिरंगे पापड़, चिप्स, चावल की गुच्छी, चावल के सेव, दाल के पापड़, मैदा के पापड़, आलू के पापड़, चावल की कचरिया बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed