फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children showed their strength in the block level sports competition.

Etah News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Tue, 11 Nov 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in the block level sports competition.
अलीगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते हुए प्रतिभागी। स्रोत ​शिक्षा विभा
अलीगंज। कस्बे के कायमगंज रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में विजयी रहे रहे बच्चों ने दमखम दिखाया। विजयी खिलाड़ियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में श्याम एवं रूबी प्रथम, प्रांशु एवं मनीषा द्वितीय, अमल हसन एवं हिमांशी तृतीय रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में श्यामू एवं अंजलि प्रथम, नंदिनी एवं आकाश द्वितीय, खुशबू एवं विपिन तृतीय रहे। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में जबलपुर की टीम विजेता और उभई असद नगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सासोता दोषपुर की टीम विजेता और जाजलपुर की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कैला की टीम विजेता और सासोता की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में बिल्सड़ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में सत्य प्रताप सिंह राठौर, अशोक यादव, सुखपाल शास्त्री, शिवगौरव दीक्षित, प्रवेश यादव, शीतल राठौर, रजनीश सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed