{"_id":"66882d26ba1c94a1610b8ceb","slug":"children-falling-prey-to-jaundice-after-rain-etah-news-c-163-1-sagr1019-119323-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश के बाद पीलिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश के बाद पीलिया की चपेट में आ रहे बच्चे
Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। बारिश के मौसम से बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द के साथ ही पीलिया की भी चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 150 बच्चे पहुंच रहे हैं। लक्षण वाले बच्चों की जांच के दौरान 4 से 5 बच्चे पीलिया रोग से ग्रसित निकल रहे हैं। जिनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 150 से अधिक बच्चे प्रतिदिन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें पीलिया रोग से भी ग्रसित बच्चे होते हैं। शुक्रवार को बाल रोग विभाग में डॉ. एबी सिंह ने बताया कि बरसात के माैसम में बच्चों का खान-पान बिगड़ रहा है। ऐसे में वह पीलिया का शिकार हो रहे हैं।
समय से पहले जो प्रसव हो रहे हैं या जिन नवजात का वजन जन्म के बाद कम है या फिर बच्चे का ब्लड ग्रुप मां या पिता से नहीं मिल रहा है। ऐसे नवजात भी पीलिया का शिकार हो जाते हैं। दूसरी ओर बारिश का मौसम है और आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकलती है। नवजात को धूप की जरूरत होती है। ऐसे में वह पीलिया का शिकार हो रहे हैं।