फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child scientists showed solar power, native fridge

बाल वैज्ञानिकों ने सोलर पावर, देशी फ्रिज

Thu, 13 Aug 2015 10:24 PM IST
Child scientists showed solar power, native fridge
Child scientists showed solar power, native fridge Updated Thu, 13 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
 Child scientists showed solar power, native fridge
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जनपदीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एमआर डिग्री कॉलेज मैंमड़ी में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन द्वारा फीता काटकर किया गया। इंस्पायर अवार्ड द्वारा चयनित कुल 284 प्रतिभागियों में से 218 प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। माध्यमिक में सूर्य प्रताप का इको फ्रेंडली पर आधारित मॉडल एवं बेसिक में छात्रा लक्ष्मी का देसी फ्रिज एवं शिवानी का सोलर कुकर का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र छात्राओं को विज्ञान में अभिरूचि लें। विज्ञान क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी लल्लन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यसिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, जिला समन्वयक, विज्ञान क्लब ने संबोधन किया। जिलाधिकारी एवं सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा ने छात्र छात्राओं द्वारा बना गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सोलर पावर, देशी फ्रिज, मिनी कूलर, भूकंप रोधी आदि मॉडलों सराहा। सभी चयनित प्रतिभागियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डा. आरके पांडेय, डा. आरपी मिश्रा एवं डा. विनोद गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक  जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता ने  सभी आगुंतकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र गुप्ता, सचिव शकुन्तला गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्राचार्य गोविन्द गुप्ता, रामप्रकाश पथिक, प्रधानाचार्य राजेश यादव, रजनीकान्त निर्मल, मशकूर शेरवानी, सलीम जावेद, अमित शर्मा, आलोक शाक्य, राजीव शाक्य, प्रवीना यादव, बीएल सक्सेना, प्रमोद कुमार, जीडी पाठक, डा. वर्तिका कटियार, पूजा उपाध्याय, मालती पाल, उमाशंकर वर्मा, प्रदीप यादव, चन्द्रपाल सिंह यादव, जीएस राजपूत एवं माध्यमिक तथा बेसिक के विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाण्डेय द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed