फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child nutrition campaign launched

बाल पोषण अभियान शुरू

Wed, 02 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Child nutrition campaign launched
श्यामनगर में बुधवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान की शुरुआत हुई। सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने कहा कि दिसंबर अभियान बाल स्वास्थ्य पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। अभियान बाल पीढ़ी की स्वास्थ्य रक्षा और पोषण पर केंद्रित रहेगा। नौ माह से पांच साल तक के बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही इसकी निगरानी भी होगी, इसके लिए महिला कार्यकत्रियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत वजन कराकर बच्चों के पोषण स्तर को भी मापा जाएगा। कैंप में महिलाओं व गर्भवती माताओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच होगी। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम कैंप में स्टाल लगाकर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की जानकारी देकर अभिभावकों को जागरूक करेंगी। बुधवार को कैंप में 250 बच्चों में टीकाकरण के साथ अन्य बीमारियों का उपचार भी किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों और सहयोगी यूनिट के प्रभारियों को बुलाकर स्वास्थ्य चौपाल लगाई। अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य रक्षा में योगदान पर खुली चर्चा हुई। कार्यक्रम अधिकारी वीना सोलंकी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीडी भिरौरिया, टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के प्रभारी अरुणानंद, एमआई के डिविजनल कोआर्डीनेटर अनुपम आनंद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डा. शिवकुमार, यूनीसेफ के गणेश पांडेय, टीयू के डा. सागनिक राय, डिप्टी डीआईओ डा. शरद गुप्ता सहित बाल विकास विभाग के जिला और ब्लाक स्तरीय महिला अधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एएनएम नूतन उपाध्याय और बाल विकास अर्बन परियोजना अधिकारी मधुबाला वार्ष्णेेय, विमला यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीती वैश, विनय भारती, माधवी, रहमत जहां, अरुणा कुमारी सहित क्षेत्रीय एएनएम बीना राठौर और संगीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed