{"_id":"4437be9797abcdff9bc267649e03bffa","slug":"child-killed-in-the-accident-people-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सोरों नगरिया मार्ग पर ग्राम शाहपुरमाफी पर सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय बालक की अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बालक के शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण बोलेरो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने, उचित मुआवजा दिलवाए जाने की मांग कर रहे थे।
सड़क पार करते समय मनोज (11) पुत्र अर्जुन अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आ गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही जानकारी परिवारीजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशितों को काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने और जाम लगाए रहे। सूचना पर सीओ शबीह हैदर, तहसीलदार मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अन्य थानों का पुलिस बल एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर आ गई। एसडीएम संजय कुमार ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत राशि दिलवाए जाने एवं गति अवरोध बनवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। पुलिस ने बोलेरो के चालक को हिरासत में ले लिया।