फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child Helpline team stops marriage of minor

Etah News: चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नाबालिग की रुकवाई शादी

Tue, 21 Apr 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Child Helpline team stops marriage of minor

विज्ञापन
एटा। बाल विवाह को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो चुका है। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा सोमवार को राजा का रामपुर कस्बा में एक नाबालिग जोड़े को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेटंर पर रखा है।
चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि राजा का रामपुर कस्बा में सूचना मिली थी कि यहां पर दो नाबालिग किशोर व किशोरी की शादी मंगलवार को होनी थी। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। यहां से नाबालिग किशोर व किशोरी को लेकर वन स्टॉप सेंटर पर ठहराव कराया है। प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि नाबालिग किशोर के परिजन उसके मामा की लड़की से शादी करा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों लोग की उम्र 15 साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को शादी होने से बचाया था। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, सुपरवाइजर नमन शर्मा, सूर्य प्रताप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो- 40
परशुराम जयंती को लेकर एसएसपी ने किया मार्च
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में परशुराम जयंती को लेकर पैदल गश्त किया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने व आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने उद्देशय से शहर के बाजारों में भ्रमण किया। उन्होंने सड़क किनारे दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed