{"_id":"605b77af8ebc3ed8330009bb","slug":"child-dies-due-to-truck-collision-etah-news-agr4860322134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बालक की मौत
विज्ञापन
सकीट के कोची डेरा गांव मे सड़क दुर्घटना के बाद जानकारी करती पुलिस ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मां के साथ पैदल जा रहे नौ वर्षीय बालक की बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के पास ही ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
थाना सकीट क्षेत्र स्थित गांव कोंची डेरा निवासी मुन्ना खां के नौ वर्षीय पुत्र दिलशाद को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्ना खां ने बताया है कि बेटा अपनी मां के साथ सड़क किनारे पैदल जा रहा था तभी चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। पुत्र की मौत मौके पर ही हो गई लेकिन फिर भी सीएचसी सकीट लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बालक के पिता की ओर से ट्रक चालक नाम-पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सड़क हादसे में सिपाही सहित दो घायल
वहीं कोतवाली नगर स्थित पुलिस लाइन के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही मुकेश कुमार निवासी पुलिस लाइन घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव मरथरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अवधेश कुमार निवासी नगला मई थाना कोतवाली देहात मंगलवार की देर शाम घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।