फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   child died after being buried under debris when wall of Gurukul collapsed in Etah

Etah: ढही गुरुकुल की दीवार, मलबे में दबकर बालक की मौत; दोस्तों के साथ जामुन खाने गया था

Mon, 01 Jul 2024 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

एटा में गुरुकुल की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर बालक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ जामुन खाने गया था। दूसरे दिन लोगों को जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
child died after being buried under debris when wall of Gurukul collapsed in Etah
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुकुल की दीवार ढह गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के पोता नगला निवासी 7 वर्षीय बालक इसमें दब गया। किसी को जानकारी नहीं हुई। पूरे दिन वह मलबे में दबा रहा। घर न आने पर सोमवार सुबह खोजबीन करते हुए मलबा हटाया गया तो उसका शव मिला।

विज्ञापन


हादसे में मृत राघव के पिता जितेंद्र कुमार ने बताया की रविवार की दोपहर को पुत्र अन्य बच्चों के साथ खेलता हुआ घर से निकल गया था। देर शाम तक ज़ब वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। रात में कोतवाली देहात पहुंचे। जहां पुलिस को लिखित रूप से सूचना दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद हम लोग घर लौट गए। आंखों में ही पूरी रात कटी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह होने पर पास-पड़ोस के बच्चों से पूछा। तो उन्होंने बताया कि सब बच्चे रोजाना जामुन खाने के लिए रेलवे लाइन स्थित गुरुकुल के पास जाते हैं। जानकारी के बाद परिजन व आसपास के लोग तलाश करते हुए वहां पहुंचे। देखा कि गुरुकुल की दीवार गिरी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया की ज़ब मलबे को हटाया तो बेटा उसमें दबा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गए। बच्चे को लेकर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि दीवार गिरने से बच्चा मलबे में दबकर मृत हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed