फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chilachilaatee dhoop mein jaam se chaar ghante pareshaan rahe yaatree

चिलचिलाती धूप में जाम से चार घंटे परेशान रहे यात्री

Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
chilachilaatee dhoop mein jaam se chaar ghante pareshaan rahe yaatree
मामले की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को डग्गामार बस के संचालकों द्वारा एआरएम के साथ हुई घटना से रोडवेज कर्मियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बसें आड़ी तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। जाम से हाईवे की रफ्तार थम गई और वाहनों की करीब दस किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यात्री भटकते रहे। 
विज्ञापन

जाम का हाल ये था कि हाईवे पर अलीगढ़ की ओर पिलुआ तक और बेवर की ओर मलावन तक वाहनों की कतार लगी थी। आगरा, कासगंज, शिकोहाबाद, गंजडुंडवारा, अलीगंज मार्ग पर करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतार वाहनों की लगी थी। जाम में फंसी बसों और निजी वाहनों में सवार सैकड़ों यात्री चिलचिलाती धूप में परेशान होते रहे। जलेसर में बिजली की लाइन में हुए शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने जा रही दमकल भी जाम में फंस गई। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, एसडीएम सुनील वर्मा व सीओ सिटी निवेश कटियार ने रोडवेज कर्मियों समझाने की कोशिश की। लेकिन रोडवेज कर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। चार घंटे तक रोडवेज,  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक चली और उसके बाद पुलिस के तीन दिन के भीतर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर रोडवेज कर्मियों ने जाम खोल दिया। इसके बाद भी ट्रैफिक सुचारु होने में घंटों लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम और सीओ ने दौड़ाए डग्गेमार वाहन
एक तरफ रोडवेज कर्मियों का हंगामा और प्रदर्शन चल रहा था। दूसरी ओर बेखौफ डग्गामार वाहन चालक सवारियां भर रहे थे। समाजसेवी मेधावृत शास्त्री ने रोडवेज कार्यालय में जाकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो सीओ और एसडीएम सदर पुलिस बल लेकर डग्गामार वाहनाें को खदेड़ने पहुंचे। पुलिस ने दो वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया है। बाकी के डग्गामार वाहन पुलिस बल को देखते ही वाहन लेकर भाग गए।

पुलिस और एआरटीओ नहीं करते कार्रवाई
एटा। डग्गामार वाहन के  मारपीट करने की यह पहली घटना नहीं है। होली से पूर्व भी सवारी भरने को लेकर एक डग्गामार बस के चालक और उसके साथियों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की थी। रोडवेज कर्मियों ने जाम लगाया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रोडवेज बस कर्मियों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि लगातार घटनाएं होती है लेकिन न तो पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करती है और न ही एआरटीओ। रोडवेज कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन में पुलिस व एआरटीओ कार्यालय की मिलीभगत और सत्ता दल के संरक्षण के भी आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed