फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chhibramau team became champion by defeating Aligarh in APL

Etah News: एपीएल में अलीगढ़ को हराकर छिबरामऊ की टीम बनी चैंपियन

Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chhibramau team became champion by defeating Aligarh in APL
अलीगंज में आयोजित एपीएल में विजेता छिबरामऊ की टीम। संवाद
अलीगंज। अलीगंज के डीएवी मैदान पर चल रही अलीगंज प्रीमियर लीग में शुक्रवार देर रात फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें छिबरामऊ ने अलीगढ़ को 6 विकेट से हराकर एपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ टीम खुलकर नहीं खेल सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम निर्धारित ओवरों में 86 रन ही बना सकी। 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिबरामऊ टीम ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए। लेकिन बाद में सुरेश बाजपेयी और ऋषभ शर्मा की बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की। सुरेश ने 15 गेंदों में 32 रन की तूफानी पारी खेली। ऋषभ ने 15 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
विज्ञापन

सुनील बाजपेयी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल से प्रभावित करने वाले आमिर को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता छिबरामऊ टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता अलीगढ़ टीम को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट की ट्रॉफी क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने खिलाड़ियों को प्रदान की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विशाल शर्मा, अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब के मोहन राठौर, बिट्टू राठौर, चंचल राठौर, डिंपल राठौर समेत अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed