{"_id":"584c33be4f1c1be67244ba28","slug":"chhapara-eksapres-17-tak-radd","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा एक्सप्रेस 17 तक रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा एक्सप्रेस 17 तक रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का असर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने मार्ग पर चलने वाली एक ट्रेन को रद्द कर दिया है। वहीं, दूसरी की दूरी कम कर दी है। कोहरे एवं ठंड के प्रकोप के बाद भी पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है। अभी तक न तो अलाव जलवाने की ही व्यवस्था की है और न ही रैन बसेरा ही चालू हुए हैं।
रेलवे इज्जत नगर नगर के जनसंपर्क अधिकारी राजेद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते छपरा एक्सप्रेस को 17 दिसंबर से जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं, लखनऊ फर्रुखाबाद कासगंज एक्सप्रेस को आगामी आदेश तक फर्रुखाबाद कासगंज के मध्य चलाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए ही कोहरा छंटा। बाजार सुबह काफी देर से खुल रहे हैं। सांय के कारोबारी अपनी दुकान को जल्द ही बंद करके चले जाते हैं। निकाय प्रशासन को ठंड से परेशान लोगों की सुध नहीं है। अलाव जलाए जाने की व्यवस्था न किए जाने से लोग परेशान हैं।