{"_id":"57b892814f1c1bff136ebde5","slug":"chhaatr-kee-maut-par-jaam-lagaakar-hangaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत पर जाम लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत पर जाम लगाकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड स्थित नगला नथा के समीप स्कूल जा रहे साइकिल सवार कक्षा नौ के छात्र को एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिवारजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर खनन माफिया का ट्रैक्टर नहीं पकड़ने का आरोप लगाते हुए कासगंज-एटा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। जाम के दौरान ग्रामीणों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इसके चलते यात्रियों में हड़कंप और भगदड़ मच गई। परिवारीजनों और ग्रामीणों को मनाने लिए एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और पांच थानों का पुलिस बल पहुंचा। कार्रवाई के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद जाम खुला।
आलमपुर गांव निवासी रवेंद्र का 15 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र सतीश शनिवार सुबह 7:45 बजे साइकिल से जिन्हैरा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जा रहा था। कासगंज रोड स्थित नगला नथा के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॅाली ने सतीश को रौंद दिया। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन और ग्रामीण पहुंचे तो शव देख कोहराम मच गया। हादसे से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर खनन माफिया का ट्रैक्टर नहीं पकड़ने का आरोप लगाते हुए 8:00 बजे एटा-कासगंज रोड पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। जाम और हंगामे के दौरान पहुंची एक रोडवेज बस पर ग्रामीणों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए। पथराव होते ही बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद आवेश, सीओ निमेश कटियार, तहसीलदार राजीव राय पिलुआ, मारहारा, मिरहची, कोतवाली देहात और क्यूआरटी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ग्रामीण नारेबाजी करते हुए माफिया का ट्रैक्टर नहीं पकड़ने तक जाम नहीं खोल की जिद करने लगे। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के आश्वासन पर सुबह आठ बजे लगा जाम ग्रामीणों ने दस बजे खोलने की इजाजत दी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। पिता ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।