फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   checking

पौधों की सुरक्षा बहुत जरूरी : डीएम

Sat, 13 Jun 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
checking
पोधरोपण के लिए कराए गए गड्ढों का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती व अन्य- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। डीएम सुखलाल भारती, सीडीओ मदन वर्मा ने शनिवार को अपराह्न में तहसील एटा सदर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए चिह्नित चारागाह की भूमि का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम पिलुआ में लगभग 7.5 हेक्टेयर, रारपट्टी में 5 हेक्टेयर चारागाह की भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए कराए गए लगभग 25 हजार गड्डों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि पेड़ों की सुरक्षा बहुत ही जरूरी है। इसके लिए कम से कम तीन मीटर तक गड्ढे खोदे जाए। साथ ही चारागाह की भूमि पर लेमन ग्रास भी लगाई जाए। डीएम ने मारहरा ब्लाक के सिरसा टिप्पू स्थित वन विभाग की नर्सरी का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नर्सरी में नीबू, कंजी, अमरूद, सागौन, यूकेलिप्टस, अनार, पपीता, आंवला, आरकेसिया, कठसागौन आदि प्रजातियों के पौधे हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि पौधों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जाए, जिससे कि वे पौधरोपण के समय बेहतर ढंग से उपयोग में लाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरिया स्थित गांधी उपवन में गत वर्ष कराये गए वृक्षारोपण का भी जायजा लिया। इस दौरान डीएफओ अखिलेश पांडेय, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, एडीआईओ मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed