{"_id":"5edbcfdd8ebc3e902576ac11","slug":"checking-by-dm-road-inspection-etah-news-agr4450291112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी रोड सीसी निर्माण में अनियमितताएं, खोदकर दोबारा बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी रोड सीसी निर्माण में अनियमितताएं, खोदकर दोबारा बनेगी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर बन रहीं सड़क के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को आड़े हाथ लेते डीएम सुखलाल भारती। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डीएम ने शनिवार को कचहरी रोड पर बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के ऊपर ही गिट्टी और बजरी डालकर उस पर सीसी कराने की तैयारी थी। डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। साथ ही सड़क को खोदकर फिर से बनाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वित्तीय वर्ष 2019-20 की बोर्ड बैठक में पास हुए 205 प्रस्तावित कार्य शुरू करा दिए गए हैं। वर्तमान में करीब एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से कचहरी रोड से आगरा रोड तक सीसी मार्ग तैयार कराया जा रहा है। शहर में इंटरलॉकिंग, सीसी निर्माण, नाले व नालियों के निर्माण कराया जा रहा है।
9 मीटर चौड़ी होगी सड़क
कचहरी रोड से आगरा रोड तक सड़क की लंबाई कुल 580 मीटर लंबी है, जिसे पूरी तरह से सीसी तैयार किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई लगभग 9 मीटर रखी जाएगी, वहीं मोटाई 30 सेंटीमीटर रखी जाएगी। जिससे बारिश में यह जल्दी नहीं उखड़े और गड्ढे न हों।
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड पर नाला भी होगा तैयार
शिकोहाबाद रोड स्थित साक्षी महाराज कॉलेज के सामने नाला नहीं होने की वजह से सड़क पर जलभराव रहता है। समस्या के समाधान को सड़क के एक साइड नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलभराव न हों। नाले की लंबाई करीब एक किलोमीटर है।
मानक के अनुरूप बनाएं सड़क
-कचहरी रोड जहां डीएम कार्यालय है। वहीं सड़क मानक के अनुरूप नहीं होगी तो अन्य जगह कैसे बन पाएगी। इसीलिए पालिका के अधिकारियों को सड़क की दोबारा खोदाई कराकर उसे मानकों के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी