फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cheated of Rs 13.50 lakh on the pretext of selling bulldozer

Etah News: बुलडोजर बेचने के बहाने ठग लिए 13.50 लाख रुपये

Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 13.50 lakh on the pretext of selling bulldozer
एटा। थाना जलेसर में धर्मेंद्र निवासी नगला भजन ने जगदेव निवासी बराऊ थाना करोता जिला झांसी सहित 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने बुलडोजर बेचने के बहाने उनसे 13.50 लाख रुपये ले लिए और वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगला भजन निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसको काम के लिए चले हुए बुलडोजर की जरूरत थी। तभी एक मोबाइल नंबर से विजेंद्र राय निवासी मेहंदी बाग हाथी तालाब और जगदेव निवासी बराऊ थाना गरौठा जिला झांसी ने विपिन निवासी अतरौली थाना जरिया जिला हमीरपुर के माध्यम से बात होने पर अपने बुलडोजर का सौदा मेरे साथ किया। 13.50 लाख रुपये में इसे खरीदने की बात बनी। इसके बाद 30000 रुपये तीनों लोगों ने घर पर आकर एडवांस के रूप में लिए। 14 जनवरी को बुलडोजर देने का वादा किया, तो हम लोग उनके घर पर पहुंचे। इसके बाद 100 रुपये के स्टांप पेपर पर बुलडोजर खरीदने की बात लिखवाई गई। बाकी रकम 13.20 लाख रुपये नकद दिए और बुलडोजर लेकर चलने लगे।
विज्ञापन

बताया कि रात 9 बजे के लगभग थाना बकेवर जिला इटावा की पुलिस ने रास्ते में रोककर बुलडोजर सहित थाने में पहुंचा दिया। बताया कि इसके मालिक जगदेव ने बुलडोजर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब हमने पुलिस को कागज दिखाए और जगदेव से बात करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद जा रहा था। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed