फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chapra Express canceled due to bad weather

खराब मौसम के चलते छपरा एक्सप्रेस निरस्त

Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chapra Express canceled due to bad weather
कोहरे में गुजरती ट्रेन

विज्ञापन
पहाड़ों पर पड़ी हुई बर्फ का असर यहां के क्षेत्रों में भी दिख रही है। लोग हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से ठिठुर रहे हैं। पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर है। शीतल लहर चलने से धूप भी बेअसर आ रही है। ठंड से बचने को लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं छपरा एक्सप्रेस को 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।


सुबह पाला और तुषार पड़ रहा है। खेतों में फसलों पर तुषार पड़ रहा है। ठंड के चलते ग्रामीण भी कुछ देरी से ही ख्ेातीबाड़ी के काम काज में जुट रहे हैं। वहीं नगरीय इलाकों में भी सुबह देरी से ही बाजार खुल रहे हैं और ग्राहक भी देरी से ही निकलते हैं। रविवार को धूप खिली रहीं लेकिन शीतल लहर के चलते यह धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पाई। लोग ठंड से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में  लगे रहे।
विज्ञापन


बाजारों में धूप निकलने के बाद ही ग्राहक नजर आए। तापमान कम रहने से लोग ठंड से काफी परेशान हैं। वहीं किसान भी पाला व तुषार पड़ने से परेशान हैं। उनकी फसलों को खासा नुकसान हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि कम तापमान रहने पर बर्फ के कण फसलों पर जम जाते हैं, इससे पौधों को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि तुषार के असर को कम करने के लिए हल्की सिंचाई कर देने से फसलों को नुकसान काम होता है। स्टेशन अधीक्षक बीके श्रीवास्तव ने बताया कि खराब मौसम के चलते 15107 एवं 15108 छपरा-मथुरा-एक्सप्रेस को 15 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed