फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chala abhiyaan, aath daggaamaar vaahanon ke chaalaan

चला अभियान, आठ डग्गामार वाहनों के चालान

Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
chala abhiyaan, aath daggaamaar vaahanon ke chaalaan
एआरएम की पिटाई का मामला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस स्टैंड पर शनिवार को हुए हंगामे के बाद रविवार को एसएसपी ने खुद बस स्टैंड पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान डग्गेमार वाहन पड़ाव मैदान में दिखाई दिए। साथ ही टीएसआई सहित छह पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर तैनात कर दिए गए है। दोपहर बाद इक्का दुक्का डग्गामार बसें रोडवेज बसस्टैंड से दूर सवारियां भरती दिखाई दीं। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के सामने जाम और वाहनों की भीड़ नहीं दिखाई देने से यातायात आसानी से चलता दिखाई दिया। इस दौरान आठ डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। 
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टेंड पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे डग्गेमार वाहन आगरा जाने के लिए सवारी भर थे। विरोध पर डग्गेमारों ने रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट की। बाद में सूचना पर पहुंचे एआरएम संजीव यादव के साथ मारपीट की, कपड़े, मोबाइल तोड़ते हुए रिवाल्वर तान दी। घटना की जानकारी पर एकत्रित हुए रोडवेज कर्मियों ने जाम लगा दिया था। जानकारी पर एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, एसडीएम सुनील वर्मा, सीओ सिटी निवेश कटियार पहुंचे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तीन दिन में आरोपियाें की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब चार घंटे बाद जाम खोल दिया गया।  मामले की रिपोर्ट एआरएम ने चार के खिलाफ दर्ज कराई थी। बवाल के बाद रविवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी खुद बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन स्टेंड पर एक भी प्राइवेट बस खड़ी नहीं दिखाई दी। टीएसआई ने चार डग्गेमार बस समेत आठ डग्गामार वाहनों के चालन भी काटे। 
विज्ञापन


एटा। बवाल के बाद एआरएम संजीव यादव को सुरक्षा प्रदान की गई। एक सिपाही को एआरएम की सुरक्षा में लगाया गया है। घटना के बाद रोडवेजकर्मियों, अधिकारियों ने एआरएम को सुरक्षा देने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed