फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chakka jaam se behaal rahe musaaphir

चक्काजाम से बेहाल रहे मुसाफिर

Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे एटा
अमर उजाला ब्यूूराे एटा Updated Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
chakka jaam se behaal rahe musaaphir
भारतीय किसान यूनियन (भानु) - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराो
मांगों को लेकर रविवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में किसानों ने आसपुर चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से एकत्रित किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर-टायर सड़क पर डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। दो घंटे तक रहे जाम में जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन आंदोलनकारी किसान अड़े रहे। जिलाध्यक्ष रामनिवास सिंह चौहान के नेतृत्व में आंदोलनकारी नारेबाजी कर रहे थे। दो घंटे तक रहे जाम से यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गईं। वाहनों में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौके पर पहुंचे सदर विधायक आशीष यादव, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक सकीट ने आंदोलकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। इस अवसर पर आक्रोशित किसानों ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामनिवास सिंह, प्रेम सिंह वर्मा, अंगूरी देवी, अनिल सिंह, रामौतार सिंह, रामपाल सिंह मौजूद रहे। अवागढ़ में जिनावली गांव पर किसानों ने जाम लगाकर आगरा-एटा मार्ग को एक घंटे तक अवरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपे ज्ञापन में केन्द्र और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के साथ ही यमुना की साफ सफाई, किसान आयोग का गठन, किसानों के कर्ज की माफी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र करने की मांग की। गांव जिनावली पर जिला महामंत्री दीपेन्द्र सिंह, बबलू ठाकुर और अवागढ़ में मंडलाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा के नेतृत्व जाम लगाया गया। इस मौके पर संजय सिंह, उमेश प्रताप, पवन ठाकुर, मटरू सिंह, गपेंद्र सिंह, बंटू ठाकुर, राधे सिंह, वीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
ये हैं किसानों की प्रमुख मांगे
- साठ साल पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक की पेंशन।
- मजदूर और किसान दुर्घटना बीमा को दस लाख रुपये किया जाए।
- टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे एवं अन्य में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति की जाए।
- किसानों के सभी कर्जों को माफ किया जाए।
- मनरेगा मजदूरों को तत्काल मजदूरी दी जाए।
- भूमि अधिग्रहण पर समुचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed