{"_id":"64384152f4ba8a7c6e0c1dd6","slug":"chairman-of-purchase-and-sale-committee-elected-unopposed-in-all-three-tehsils-etah-news-c-25-1-123551-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीनों तहसीलों में निर्विरोध चुने गए क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीनों तहसीलों में निर्विरोध चुने गए क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष
Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। तीनों तहसीलों में बृहस्पतिवार को क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। निर्वाचितों के खेमे में खुशी का माहौल है।बीते माह से शुरू हुआ सहकारी समितियों का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। पहले सहकारी समितियों पर सदस्य व अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद सहकारी संघों पर सदस्य व अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया चली। अंतिम दौर में क्रय विक्रय समितियों पर चुनाव हुआ। जहां आठ अप्रैल को 29 व्यक्तियों द्वारा सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया था। सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ।
शहर में धीरेंद्र सिंह चौहान बॉबी अध्यक्ष बने। संजीव जैन संजू को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव आशु, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी आदि मौजूद रहे। जलेसर में नागेंद्र प्रताप अध्यक्ष बने।
अलीगंज में अरुण प्रताप सिंह राठौर उर्फ सोनू अध्यक्ष व अनीता देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं। रिटर्निंग अधिकारी विक्रम सिंह ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डायरेक्टरों को प्रमाण पत्र दिए। सहायक विकास अधिकारी ओवेन्द्र कुमार, सचिव विजय सिंह राठौर, संचालक अजीत सिंह राठौर कमले, बाबूराम अमीन, गोरेलाल, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।