फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Celebrated Dr. Ambedkar's birthday

धूमधाम से मनाया डा. अंबेडकर का जन्मोत्सव

Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Dr. Ambedkar's birthday
धूमधाम से मनाया डा. अंबेडकर का जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी ने कार्यालय गजराजपुरी में भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में मनाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता ने भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा ने कहा कि पार्टी अंबेडकर की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। शोषित एवं वंचित समाज को उसका हक दिलाकर रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने भी संविधान रचेता के जीवन पर प्रकाश डाला। नगरअध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा 14 से 24 अप्रैल तक समरसता दिवस मनाएगी। इस मौके पर वीरेंद्र वार्ष्णेय, पंकज चौहान, महेश वर्मा, कैलाश लोधी, धर्मेंद्र राठौर, धीरेंद्र सोलंकी, प्रशांत जैन, अग्रिम जैन, प्रशांत जैन, सुनील पाठक, अमित मोदी, राजवीर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन


महान दल ने संविधान निर्माता को किया याद
महान दल की बैठक जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाह की अध्यक्षता गांव वारा समसपुर में हुई। डा. भीमराव अंबेडकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया। उनके योगदान को हमें भूलना नहीं चाहिए। भूपेंद्र कुशवाह, गुलवीर कुशवाह, लाल मोहन कुशवाह, कुमरपाल, प्रमोद, रमेश, ओम रतन, डा. चंद्रपाल कुशवाह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीर वाली गली स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद दिया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर विश्वस्तरीय विधिवक्ता थे। संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने कहा  कि डा. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म की चतुर्वर्ण प्रणाली और भारतीय समाज में सर्वव्यापित जाति व्यवस्था बदलने के लिए लगा दिया था। बौद्ध आंदोलन आरंभ करने का श्रेय साहब को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के पद चिंहों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शीलेंद्र गौड़, अरुणेश गुप्ता, राजीव शास्त्री, विजेंद्र कश्यप, भगवान स्वरुप प्रजापति, अनिल सोलंकी, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, योगेश, अनिल, राजकुमार, संदीप, जितेंद्र, नीरज, रवेंद्र, दुष्यंत, राकेश, अंकुश गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

बाबा साहब ने लड़ी गरीबों की लड़ाई
 भगीपुर गांव में शाकुंतलम सोसाइटी की ओर से गुरुवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन राकेश गांधी बाबा साहब ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी। असमानता को दूर कर समरसता फैलाने का काम किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। डा. पीएस चौधरी ने कार्यक्रम में केक काटा। डा. एके भाष्कर, सुरेश चंद्र, सुनील बौद्ध,  संतोष कुमार, राम खिलाड़ी, आरती, सुषमा समेत अनेक लोग कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

बाबा साहब को याद किया
एटा। जीएसएम पीजी कालेज सकीट में गुरुवार को लोकमन सागर सभागार में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। संस्थान के निदेशक गौतम सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्राचार्य डा. राकेश सक्सेना ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर लालता प्रसाद, राधेश्याम वर्मा, शिवम सक्सेना, अर्चना शर्मा, ब्रजेश कुमार, देवेश पचौरी, शिवालिका, प्रीती, धर्मवीर समेत अनेक छात्र मौजूद रहे।  


युवा मंच ने मनाई अंबेडकर जयंती
युवा मंच के कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को फर्रुखाबाद धर्मशाला में अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बृजप्रांत उपाध्यक्ष विपिन वर्मा ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब की बताए पथ पर चल कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विपिन हिंदुस्तानी, संजय वर्मा, लोकेश पचौरी, शिवम उपाध्याय, आनंद शर्मा, दिनेश कुमार, सौरभ यादव, केशव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed