{"_id":"7f1dcfa4bcea6fd85f48952115965a33","slug":"caught-in-gangrep-including-five-former-ias-and-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप में फंसे पूर्व आईएएस व सपा नेता समेत पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप में फंसे पूर्व आईएएस व सपा नेता समेत पांच
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 16 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत आईएएस अवधेश सिंह राठौर, सपा के फर्रुखाबाद जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर समेत पांच पर एक दलित महिला को एक माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। घटना एक साल पुरानी है और इसकी शिकायत अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को की गई थी। आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई।
घटना में पूर्व आईएएस और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा वीरभान, अनोखेलाल और श्रीकृष्ण को भी नामजद किया गया है। पीड़ित महिला राजा का रामपुर क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि अवधेश सिंह गांव गढ़िया जगन्नाथ के रहने वाला है और उसकी गांव में कोठी और गेस्ट हाउस है। वीरभान, अनोखेलाल, श्रीकृष्ण ने पिछले साल महिला को कोठी व गेस्ट हाउस पर कार्य करने और उसके पति को खेतों में काम करने के लिए रखवाया था। आरोप है कि गत वर्ष अगस्त माह में अवधेश सिंह एवं राजकुमार सिंह कोठी पर रुके थे, तभी आरोपी वीरभान, अनोखेलाल व श्रीकृष्ण ने काम के बहाने पीड़ित महिला को उनके कमरे में भेजा और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। वहां उसके साथ पहले अवधेश सिंह, फिर राजकुमार सिंह ने दुष्कर्म किया।
बाद में वीरभान, अनोखेलाल, श्रीकृष्ण ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके पति को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि एक माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नवंबर माह में वह पति एवं बच्चों के साथ कोठी से भाग निकली और गांव के ही राजेश्वर के घर जा पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, एससीएसटी आयोग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई। बताते चलें कि रिटायर आईएएस हरदोई में जिलाधिकारी एवं अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग दिल्ली के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
- एसके वर्मा, एसएसपी एटा