फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cattle found dead near Gurukul located on Kasganj Road in Etah

चार दिन में गोहत्या की तीसरी वारदात: पहले गोशाला में घुसकर एक दर्जन की हत्या, अब गुरुकुल के पास मृत मिला गोवंश

Thu, 04 May 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 09:34 PM IST
सार

एटा में चार दिन में गोहत्या की तीसरी वारदात सामने आई है। पहले गोशाला में घुसकर एक दर्जन गोवंशों की हत्या, की गई थी। अब गुरुकुल के पास गोवंश मृत पड़ा मिला। इसे लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Cattle found dead near Gurukul located on Kasganj Road in Etah
Etah: गुरुकुल के पास मृत मिला गोवंश, मौके का निरीक्षण करते सीओ व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में ही गोहत्या की तीसरी वारदात बृहस्पतिवार को हो गई। कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के पास गोवंश मृत मिला। इसकी गोली मारकर हत्या करने की चर्चाएं शुरू हुईं तो पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। गोवंश का पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि बाद में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, किसी नुकीली चीज से हत्या करने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

गोवंश का पोस्टमॉर्टम कराया गया

कासगंज रोड पर गुरुकुल के पास मरी अवस्था में गोवंश (सांड़) को स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पेट पर नजर आ रहे घाव को देख गोली मारकर हत्या करने की चर्चा हो रही थी। इसके बाद एसडीएम सदर शिव कुमार, सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह चिकित्सकों के साथ पहुंचे। मौके पर ही गोवंश का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विज्ञापन


सीवीओ ने बताया कि गोवंश पर किसी ने करीब चार-पांच दिन पहले गर्म सरिया से पेट में हमला किया है। इससे अंदर घाव और फेफड़ों तक जख्म हो गया। इसकी वजह से गोवंश की मौत करीब तीन दिन पहले हुई है। गोली मारने की बात अफवाह थी। गोवंश के अंदर गोली नहीं मिली है और न ही ऐसी कोई बात है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जताया विरोध

विश्व हिंदू परिषद नगर टोली भी सूचना मिलने पर पहुंच गई। घटना का विरोध जताया। जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि पहले जनपद में दो दिन गोकशी की घटनाएं हुईं। अब इस तरह की हत्या हिंदू धर्म को मानने वालों की आस्था पर चोट है। 



जिला प्रशासन को ऐसी घटनाओं की पूर्ण रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। नहीं तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हिंदू समाज को लेकर सड़क आंदोलन करेंगे। सौरभ सोलंकी, अवधेश कुशवाहा, सोनू मिश्रा, सोनू शर्मा, अनुराग वशिष्ठ, नीरू यादव आदि कार्यकर्ता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed