{"_id":"66cb614be1f356347e0c4c77","slug":"caste-census-is-necessary-for-the-rights-of-backward-people-ajay-kumar-etah-news-c-163-1-eta1001-121847-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों के हक के लिए जातिगत जनगणना जरूरी : अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों के हक के लिए जातिगत जनगणना जरूरी : अजय कुमार
Sun, 25 Aug 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भैया ने कहा कि पिछड़ों के हक के लिए जातिगत जनगणना होना जरूरी है। वह यहां एक कार्यक्रम के बाद प्रभारी अलीगढ़ मंडल विनीत पाराशर के आवास पर पत्रकारों से मिले।
पूर्व विधायक ने कहा की पिछड़े वर्गों का हक व भागीदारी अन्य वर्गों के लोगों के हित में लगाई जा रही है। जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी, पिछड़ी जातियों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण, जल, जंगल व जमीन नहीं मिल पाएगी। सभी संसाधनों पर पिछड़ों की हिस्सेदारी अंधविश्वास पाखंड व दैवीय चमत्कार को हटाते हुए वैज्ञानिक चेतना पर आधारित क्रांतिकारी कार्य करने की आवश्यकता है।
कहा कि नौकरियों में उच्च पदों पर पिछड़े वर्गों की भागीदारी शून्य है। इसको बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर क्रांति की मिशाल जलाने की आवश्यकता है। पिछड़े वर्गों के विभिन्न गोत्रों को खत्म कर एक पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ी जाएगी, तभी पिछड़े वर्गों का विकास हो सकता है। इन लोगों को राजनीति में भी आगे आने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।