{"_id":"67f6aeffb4306a2047095b00","slug":"cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-from-cloth-merchants-house-etah-news-c-163-1-eta1001-132096-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कपड़ा व्यापारी के घर से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कपड़ा व्यापारी के घर से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी
Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
शांतिनगर में चोरी के बाद बैड पर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : शांतिनगर में चोरी के बाद बैड पर बिखरा पड़ा सामान।
एटा। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में मंगलवार रात चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी का घर खंगाल डाला। लगभग 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह व्यापारी को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
कस्बा व थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह शहर के शांतिनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी खाना खाने के बाद घर के सामने वाले मकान की छत पर सोने चला गया था। बुधवार सुबह जागकर घर पर पहुंचा तो देखा मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और कमरे का भी ताला टूटा हुआ था।
अंदर घुसा तो अलमारी खुली मिली और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर होश उड़ गए। अलमारी के अंदर जब लॉकर में देखा तो 100 ग्राम सोने के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, गायब थे। इसके अलावा पेंट की जेब में रखे हुए 21000 रुपये और अलमारी में रखे लगभग 30000 रुपये भी चोर निकाल ले गए।
विज्ञापन
पीआरवी 112 को कॉल किया, सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दिनेश ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो पता चला कि मंगलवार की रात 12:45 बजे चोर घर में घुसे और 1:07 बजे तक अंदर रहे। इसके बाद नकदी और सोने के आभूषण लेकर निकल गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गहनता के साथ तहकीकात की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।