{"_id":"69ff75b01cd1b89f71067898","slug":"cases-of-viral-fever-and-diarrhea-rise-alongside-the-heat-etah-news-c-163-1-eta1004-150339-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गर्मी के साथ बढ़े वायरल बुखार और डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गर्मी के साथ बढ़े वायरल बुखार और डायरिया के मरीज
Sat, 09 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीजों की लंबी कतार। संवाद
एटा। गर्मी के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले सप्ताह के मुताबिक इस सप्ताह एक सौ से अधिक मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर कमरा नंबर 5 व 6 में चल रही ओपीडी में शनिवार को 550 मरीजों को उपचार दिया गया। डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही उमस वाली गर्मी होने की वजह से लोग पेट दर्द, उल्टी दस्त व डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसके साथ ही वायरल बुखार पीड़ित मरीजों को भी उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मेडिसिन विभाग में 400 से 450 मरीज उपचार लेने के लिए आते थे, लेकिन अब यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लगभग एक सौ मरीज बढ़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इसमें कुछ मरीज रक्तचाप व मधुमेह से भी पीड़ित आ रहे हैं जिन्हें उपचार दिया गया। उनकी अलग से रक्तचाप व मधुमेह की जांच कराई जा रही है।