फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case of hooliganism by ration dealer come to light in Etah said ration will be given only after deduction

कोटेदार की गुंडई: तू तो छोटा नेता... तुझसे बड़े आते हैं, इतना ही राशन मिलेगा; घटतौली पर नहीं लग पा रही लगाम

Sun, 22 Sep 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

एटा में कोटेदार की गुंडई सामने आई है। कहा कि तू तो छोटा नेता... तुझसे बड़े आते हैं। इतना ही राशन मिलेगा। जिले में घटतौली पर लगाम नहीं लग पा रही है। 

विज्ञापन
case of hooliganism by ration dealer come to light in Etah said ration will be given only after deduction
इसी राशन वितरक का वीडियो हो रहा वायरल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में घटतौली पर लगाम न लगा पाना विभाग पर सवालिया निशान बन गया है। विभाग कोटेदारों पर नियंत्रण नहीं लगा पा रहा है। घटतौली को लेकर विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे सुनकर यह लग रहा है कि जिले में पूर्ति विभाग द्वारा राशन घटतौली को रोकने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन


तू तो छोटा नेता...तुझसे बड़े आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि राशन वितरण के दौरान डीलर द्वारा कार्डधारक को दी गई धमकी है, जो घटतौली का विरोध करने पर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन

जिले में घटतौली और राशन डीलरों की दबंगई पर लगाम लगाना पूर्ति विभाग के बूते से बाहर हो गया है। घटतौली को लेकर विवाद का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डीलर कार्डधारक को धमका रहा है। 
 

वीडियो जलेसर के गांव नगला घनश्याम स्थित राशन की दुकान का बताया जा रहा है। ई-पॉश मशीन प कड़े हुए डीलर किसी कार्डधारक से कह रहा है कि तू तो छोटा नेता है, यहां तुझसे बड़े-बड़े नेता आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा।


विज्ञापन

डीलर ये भी कहता है कि किसे नहीं मालूम की इस मशीन पर राशन की तौल ज्यादा बैठती है। राशन एक से डेढ़ किलो कम मिलता है। वायरल वीडियो से यही प्रतीत होता है की राशन डीलर दबंगई से राशन की घटतौली कर रहा है। डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed