{"_id":"226d1cc74f63a80f3c73b2462d36bf48","slug":"carbon-copy-paper-found-at-the-test-center-and-model-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र पर मिली कार्बन कापी और माडल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र पर मिली कार्बन कापी और माडल पेपर
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सायं अंग्रेजी द्वितीय के पेपर में चेकिंग के दौरान सचल दल ने एक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक व लिपिक के पास से कार्बन कापी मय मॉडल के साथ पकड़ी। तीनों के खिलाफ रिजोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं केंद्र को डिबार घोषित करने की संस्तुति शासन से की गई है।
गुरुवार को सायं की पाली में इंटर अंग्रेजी द्वितीय का पेपर था। प्रभात किरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर राजपुर एटा में नकल होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस शिकायत पर सचल दल प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक व एक लिपिक कार्यालय में कार्बन कापी मय मॉडल के लिए बैठे थे। टीम ने कार्बन कापी व मॉडल पेपर जब्त कर लिया। साथ ही तीनों के खिलाफ रिजोर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं केंद्र को डिबार घोषित करने की संस्तुति शासन से की गई है। बता दें कि इससे पहले भी कई केंद्रों पर सामूहिक नकल होते पकड़ी गई थी, जिसमें से तीनों केंद्रों पर दुबारा से परीक्षा कराए जाने के शासन ने आदेश दिए हैं।