फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car rammed into a canter from behind, one dead, 5 injured

Etah News: कैंटर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत 5 घायल

Thu, 11 Apr 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into a canter from behind, one dead, 5 injured
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर छछैना ओवर ब्रिज के ऊपर कैंटर में कार जा घुसी। इस हादसे में कार चला रहे अतुल (35) निवासी गांव बरुआ थाना किशनी जिला मैनपुरी की दर्दनाक मौत हो गई। साथ में जा रही 4 महिलाएं व एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कार में सवार लोग नोएडा से गांव जा रहे थे। घायलों में से दो महिलाएं नोएडा व अन्य तीन लोग गांव बरुआ की हैं। अतुल नोएडा में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 3.30 बजे रफ्तार तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कैंटर में जा घुसी।
विज्ञापन

अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अतुल की पत्नी बबीता, भाई अरुण, पुत्र आर्यन और एक अन्य महिला रिंकी व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ के घर बृहस्पतिवार की शाम होना था धार्मिक कार्यक्रम
अतुल के फुफेरे भाई दिनेश कुमार निवासी दलपुरा थाना भांवत जिला मैनपुरी ने बताया कि उसके यहां एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग नोएडा से अपने गांव आ रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे में घायलों को उपचार के लिए सैफई 108 एंबुलेंस से भेजा गया था। एंबुलेंस में घायल महिला का पर्स रह गया, उसमें जेवरात थे। कर्मियों ने घायल महिला का जेवरात का बैग वापस किया। 108 एंबुलेंस के चालक गौरव व ईएमटी अंबरीश ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराकर वापस वहां से चले आए थे। इस दौरान ही एंबुलेंस में रखे बैग पर नजर पड़ी।

इस पर वह वापस गए और बैग को महिला के हवाले किया। महिला की सोने की चेन सहित उसमें कई अन्य जेवरात थे। इसके अलावा कुछ रुपये भी रखे थे। कर्मियों के बैग लौटाए जाने की सभी लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed