फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   car rammed in to a cycle, labor death

कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
car rammed in to a cycle, labor death
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गांव दूल्हापुर मोड़ के पास कार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार चालक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी कल्लू खां (52) की कार की टक्कर लगने से मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि गल्ला मंडी में पल्लेदारी करके कल्लू खां साइकिल से शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था, तभी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। चालक ने कार भगाने के प्रयास में दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार भगवान सिंह और चंद्रपाल निवासी दूल्हापुर एक शादी समारोह से रात को घर लौट रहे थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला फूले निवासी योगेंद्र कुमार (20) पुत्र नेकसेलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई मोहित ने बताया कि 14 जून को योगेंद्र कोचिंग पढ़ने बाइक से एटा आ रहा था। तभी गांव गुमानपुर थाना रिजोर के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और आगरा में इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी कराकर घर ले आए। शुक्रवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed