फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car overturns while trying to save pedestrian, 6 injured including groom

Etah News: राहगीर को बचाने में पलटी कार, दूल्हा समेत 6 घायल

Tue, 20 Feb 2024 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Feb 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Car overturns while trying to save pedestrian, 6 injured including groom
एटा। कासगंज रोड पर मिरहची थाने के पास पैदल सड़क पार कर रहे राहगीर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते दूल्हा सहित उसके घर-परिवार के 6 लोग घायल हो गए। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी 4 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 2 की हालत को गंंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के ग्राम रायपुर सोरों से सोमवार की शाम बरात चली। दूल्हा अनुज सोलंकी अपने सगे संबंधियों को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर अवागढ़ के गांव जलूखेड़ा जा रहा था। जैसे ही कार कासगंज रोड स्थित मिरहची थाने के सामने पहुंची, एक व्यक्ति सड़क को पैदल पार करता दिखाई। इसको बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुज सोलंकी सहित पिता प्रमोद, तहेरी बहन राशि उर्फ शशि, मामा मचकेंद्र सिंह, फुफेरा भाई व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद ये लोग गंतव्य को चले गए। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में बिजौरी निवासी शिवसिंह, मरथरा निवासी वीरेश कुमार, रामवीर सिंह अवागढ़ व अश्वनी कुमार आदि घायल हो गए हैं। जिनमें से शिवसिंह व रामवीर की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed