फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car overturns while trying to save cow, 1 dead, 6 injured

Etah News: गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 1 की मौत 6 घायल

Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Car overturns while trying to save cow, 1 dead, 6 injured
मृतक संजय सिंह का फाइल फोटो - फोटो : मृतक संजय सिंह का फाइल फोटो
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर गाय को बचाने के प्रयास में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग कानपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अलीगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव ग्वारऊ जिला अलीगढ़ निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि साढ़ू संजय सिंह (45) निवासी प्रतिभा कॉलोनी थाना बन्ना देवी अलीगढ़ शनिवार की देर शाम कानपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इनके साथ इसी थाने के सारसौल निवासी तुरसनपाल, गांव मुरेना थाना गभाना निवासी चंचल शर्मा, ओमवीर, भूरा, मोहित और संदीप भी थे। जैसे ही इनकी कार कोतवाली देहात क्षेत्र में बाईपास पर पहुंची। अचानक से एक गाय सामने आ गई। जिसको बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
विज्ञापन

कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां चिकित्सक ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में 6 लोग घायल
एट। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हुए हैं। पायल व अनुराग निवासी विछवां जिला मैनपुरी, प्रमोद और बादामश्री निवासी भोगपुर थाना कोतवाली देहात के साथ ही अनूप कुमार और अजय कुमार निवासी 30 हजारी कैंपस लोधी कॉलोनी नई दिल्ली घायल हुए। अनूप कुमार और अजय कुमार रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed