फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car hits a person standing at a juice shop, video goes viral

Etah News: जूस की दुकान पर खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

Sun, 02 Jun 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car hits a person standing at a juice shop, video goes viral
जलेसर। नगर के बाजार चौराहा शनिवार रात एक व्यक्ति को काली कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे मोहल्ला हथेलियान निवासी मुस्तकीम घर से जूस पीने के लिए नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित राजेश कुमार की दुकान पर गया था। तभी जलेसर चुंगी की तरफ से आ रही काली कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मुस्तकीम दूर जा कर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर खड़े लोगों ने कार का काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

वहीं बड़े बाजार पर खड़े उप निरीक्षक चंद्रशेखर त्रिपाठी ने भी नगर के मंडी जवाहरगंज तक पीछा किया। लेकिन कार टक्कर मारकर फरार हो गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि इस कार ने सड़क किनारे खड़ी कई लोगों की बाइक में भी टक्कर मारी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed